75वें स्वंतत्रता दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने निकाला 501 मीटर तिरंगा यात्रा

0
8

मऊ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ द्वारा 15 अगस्त 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में हो रहे अमृत महोत्सव के तहत अभाविप द्वारा एक गांव एक तिरंगा अभियान में मऊ जिले के मुख्यालय पर 501 मीटर तिरंगा यात्रा निकाला गया तिरंगा यात्रा के संयोजक शुभम गुप्ता मोदी रहे। तिरंगा यात्रा मऊ नगर के सोनी धापा मैदान से फाटक, सदर चौक, पाठशाला, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक पर सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ प्रवीण गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख वीना गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अनूप भारत, तिरंगा यात्रा संयोजक शुभम गुप्ता मोदी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। प्रवीण गुप्ता ने कहा की आज भारत वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमे अभाविप मऊ जिले के द्वारा इस महापर्व में तिरंगा यात्रा एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों से देशभक्ति का भाव जन मानस में जागृत कर रही है। जिला संगठन मंत्री अनूप भारत ने कहा की विद्यार्थी परिषद पिछले पांच वर्षों से ऐसे स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाल रही है जो कभी मिर्जाहादीपुरा चौक को जम्मू कश्मीर का लाल चौक माना जा रहा था जहां पर तिरंगा कोई आम व्यक्ति भी नही फहरा पा रहा था आज उस चौक पर विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा 501 मीटर तिरंगा यात्रा निकालकर लगभग पांच हजार संख्याओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत हुआ। पूर्व जिला प्रमुख वीना गुप्ता ने कहा की इस भव्य विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में विद्यार्थी रहे जिसमे अधिक संख्या में छात्राओ की भूमिका रही। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में जिला संयोजक शशिकांत मंगलम, जिला सहसंयोजक आशुतोष यादव, मऊ तहसील विस्तारक अनुराग, मुहमदाबाद तहसील विस्तारक सोना सम्राट, प्रांत मेडिविजन सहप्रमूख जालंधर चौहान, यशवंत सिंह, रितेश गुप्ता, सोनू यादव, माला मद्धेशिया, प्रीति गुप्ता, इतिषा, आराध्या, सीतु, प्रिया वर्मा, गोल्डी यादव, अविनाश गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, राज, प्रवीण रहे। तिरंगा यात्रा का संचालन विभाग संयोजक सुधांशू सिंह ने किया।